समस्तीपुर, जुलाई 16 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड छेत्र में मंगलवार को नागपंचमी पर्व मनाया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने विषहरी स्थान पहुंचकर पूजा की। इस अवसर पर बिशहर स्थान पर दूध लावा और झाप चढ़ा कर प्रसाद का वितरण किया। लोगों ने शिव मंदिरों एवं शिवालयों में भगवान शंकर व माता पार्वती की भी पूजा अर्चना की। विद्यापतिधाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित गिरि टोला, गढ़सिसई, साहिट विषहरी स्थान में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां मंदिर पहुंचकर दूध, जल, धान का लावा व नीम का पत्ता से मां विषहरी की पूजा अर्चना की। वहीं सुबह उठकर महिलाओं ने अपने अपने घरों में गोबर का घेरा लगाया। इसके बाद नीम की टहनी घरों के आगे लगाया। घरों में पूरी, खीर, आम, कटहल आदि व्यंजन तैयार कर ग्रहण किया। पंडित रामपुकार गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.