कन्नौज, दिसम्बर 10 -- तालग्राम, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय चौखटा के दो छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित विद्याज्ञान प्री प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इससे विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। गौरतलब है कि शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस परीक्षा में ग्रामीण परिवेश के कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मौका दिया जाता है। इसमें चयनित छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक सीबीएसई बोर्ड से निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के साथ ही आवास, परिधान, किताबें व भोजन जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यालय में तैयारी करा रहे शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय से संदीप पुत्र पंकज कुमार और वैष्णवी पुत्री सर्वेश कुमार ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ सुनील कुमार, निश...