अहमदाबाद, फरवरी 10 -- गुजरात में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस वक्त एक अहम कामयाबी मिली, जब उन्होंने मलेशिया से आए एक पुरुष यात्री को करीब 7 किलोग्राम हेरोइन के साथ धर दबोचा। आरोपी कुआलालंपुर से आया था और अपने साथ नैचुरल साबुन के ढेर सारे पैकेट्स लाया था। जब शक होने पर अधिकारियों ने उन साबुन के पैकेट्स की जांच की तो उनमें हेरोइन होने का पता चला। जिन्हें बहुत शातिर तरीके से साबुन के आकार के डिब्बों में बड़ी चालाकी से छिपाकर लाया गया था। खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर होने वाली एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान पकड़ में आने से बचने के लिए भी आरोपी ने बेहद खास तरीका अपनाया था।साबुन के बॉक्स में छुपाकर लाया 7 किलो हेरोइन कस्टम विभाग ने इस कार्रवाई को सोमवार को अंजाम दिया और इसके बाद उस यात...