चंदौली, दिसम्बर 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा ब्लाक के दिघवट गांव के आर्यन सिंह विदेश से पढ़ाई पूरी कर अब ग्रामीण बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार में बच्चों को कम्प्यूटर साइंस का ज्ञान करा रहे हैं। उनका सपना है कि ग्रामीण बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देना उनका सपना है। नि:शुल्क बच्चों को पढ़ाकर उनके जीवन में उजाला फैला रहे हैं। दिघवट गांव के अनुप कुमार सिंह के इकलौते बेटे आर्यन सिंह यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका से इंजिनियरिंग इन कंप्यूटर साइंस से बैचलर की डिग्री हासिल की है। डिग्री लेने के बाद वह गांव के सरकारी स्कूल के बच्चों को कंप्यूटर साइंस की शिक्षा देने में बीते एक माह से जुटे हुए है। युवक के इस पहल का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 23 वर्षीय आर्यन सिंह की प्राथमिक शिक्षा मिर्जापु...