पटना, अप्रैल 25 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प में मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण-2 के तहत बिहार भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान इन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि बिहार काफी तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में यहां विकास दिख रहा है। यहां के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव आया है। बिहार की छवि सभी जगह बदली है। राज्य का माहौल काफी खुशनुमा है और लोगों की विकास के प्रति सकारात्मक मानसिकता दिख रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि हमलोगों ने भ्रमण के दौरान महसूस किया कि पहले के बिहार और अब के बिहार में काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय विदेश सेवा के आगंतुक पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन पदाधिकारिय...