हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग प्रतिनिधि बरही प्रखंड के दिलमहा में मो अयूब की जमीन को उनके साला मो सज्जाद हुसैन ने साजिश कर दूसरे को बेचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मो अयूब ने डिप्टी कमिश्नर हजारीबाग को पत्र लिखकर शिकायत की है। पत्र के अनुसार मो अयूब विदेश में रहकर कैटरिंग मैनेजर का काम करते थे। इसी का फायदा उठाकर उनका साला सज्जाद हुसैन ने गैर कानूनी तरीके से वह जमीन अन्य लोगों को बेच दिया गया। इसके अलावा जो जमीन बायपास रोड बनने में भोजन के पास चला गया उसका भी पैसा भी साला द्वारा ले लिया गया। अब मोहम्मद अयूब अपनी जमीन पर जाते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी कारण वे छुप छुप कर इधर-उधर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमीन को हासिल करने के लिए उन्होंने टाइटल सूट दायर किया है। उन्होंने आरोपियों पर उनकी जमीन पर मंदिर बनाने...