देवरिया, जुलाई 30 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के प्यासी गांव निवासी एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी है। करीब आठ दिन बाद पुलिस के जरिए मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के अनुसार पिछले दस दिनों से परिवार से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य शव गांव लाने की प्रक्रिया में लगे हैं। करण यादव (27) पुत्र राजीत यादव दुबई रहता था। परिवारीजनों के अनुसार के वह किसी एयरपोर्ट पर सेवा दे रहा था। पत्नी सुनीता के अनुसार पिछले 10 दिनों से उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। दो भाईयों में बड़ा करण ही परिवार का एकलौता कमाउ सदस्य था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि करण की मौत हो गयी है। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं हो पायी है। मामले में पुलिस ने घटना की सूचना परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.