मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पिछले वर्ष मई में फकुली थाना क्षेत्र से जब्त एके-47 जब्ती मामले में आरोपितों के विरुद्ध दाखिल चार्जशीट में आतंकवाद निरोधी कानून व साजिश रचने की धारा के साक्ष्य शामिल किए गए हैं। यह चार्जशीट एनआईए ने नौ मई को चार आरोपितों के विरुद्ध पटना स्थित विशेष कोर्ट में दाखिल की थी। इसमें बताया गया है कि जब्त एके-47 की फोरेंसिक जांच कराई गई। रिपोर्ट में एके-47 के विदेशों में निर्मित होने की पुष्टि हुई है। यह ऑटोमेटिक रेगुलर एके-47 है। इससे पहले भी फायरिंग की जा चुकी थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि देवमनी व आरोपितों के बीच अप्रैल 2022 से 2024 के दौरान बैंक खाते से 38 लाख रुपये के लेनदेन हुए थे। मार्च 2023 से 2024 के बीच अहमद अंसारी के खाते में 20 लाख रुपये भेजे गए। आरोपितों के मोबाइल में बर्रेटा व ग्लॉक पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.