रांची, नवम्बर 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू के रहने वाले डॉ सुनील कुमार का पैसा विदेश में ट्रांसफर करने का झांसा देकर उनसे 4.46 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। डॉ सुनील ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री अमेरिका में रहती है। उसने कुछ पैसे मांगे थे। उन्होंने गूगल से फॉरेन एक्सचेंच का नंबर निकाला। संपर्क करने पर बताया गया कि वह पैसे उनकी पुत्री को डॉलर में कनवर्ट कर खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने बताए गए खाते में 4.46 लाख रुपए भेज दिए। लेकिन आरोपी ने न तो उनकी पुत्री के खाते में पैसे ट्रांसफर किए और न ही उन्हें राशि लौटायी। उन्होंने बाद में आरोपी के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ और साइबर क्रा...