प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) ने यूरोपीय संघ के प्रतिष्ठित एरास्मस प्लस कार्यक्रम के तहत चेक गणराज्य की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑस्ट्रावा के साथ एक पूर्णतः वित्तपोषित शैक्षणिक आदान-प्रदान समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और शोध सहयोग को मजबूत करेगा। इस समझौते के तहत ट्रिपलआईटी के पांच बीटेक और एमटेक छात्रों को अधिकतम तीन माह के लिए ऑस्ट्रावा विश्वविद्यालय में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। उनकी यात्रा, वीजा, आवास और रहने का पूरा खर्च वहन किया जाएगा तथा उनके अकादमिक क्रेडिट भी मान्य होंगे। इसके साथ ही संस्थान के संकाय सदस्यों को भी 7 से 10 दिनों के लिए पूर्ण वित्तपोषित शिक्षण या शोध प्रवास का अवसर मिलेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने इसे छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.