सुल्तानपुर, मार्च 18 -- गोसाईंगंज,संवाददाता। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने अम्बेडकरनगर जिले के दो व्यक्ति सहित तीन पर एफआइआर दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोसाईगंज थाने के अलहदादपुर निवासी रिंकू पुत्र चुनाई लाल ने विदेश में नौकरी पाने के लिए अंबेडकरनगर के सरवर द्वारा बताए गए खाते में यूपीआई और बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से एक लाख रुपया भेज दिया। आरोप है कि उसको विदेश में नौकरी नहीं मिली और उसे मुंबई ले जाकर छोड़ दिया गया। जिससे मजबूरन पीड़ित को घर लौटना पड़ा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और धमकी दी गई। थाने में शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर रिंकू ने न्यायाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.