मुरादाबाद, फरवरी 7 -- विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी शाहनवाज पुत्र मोहम्मद हनीफ, जो पेशे से मजदूर है, रोजगार की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक ढाबे पर काम करने वाले युवक से हुई, जिसने उसे विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी रकम दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि युवक और उसके साथियों ने विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित को अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मेडिकल, पासपोर्ट, वीजा और सऊदी अरब भेजने के नाम पर उससे अलग-अलग तारीखों में दो लाख रुपये से अधिक की रकम वसूल ली, इसके बाद उसे दिल्ली ले जाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.