श्रावस्ती, फरवरी 7 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। तीन लोगों की तहरीर पर तीन अलग अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झासा देकर लाखों रुपये ठग लिए। बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित गुलहरिया निवासी मौसिम खान, बलिदानपुरवा निवासी रहीमन का आरोप है कि नासिरगंज निवासी सलीम उर्फ ननकऊ ने उनके बेटों को सऊदी अरब भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों से दो लाख बीस हजार रुपये लिए थे। इसी तरह रिसिया बाजार निवासी सहाबुद्दीन ने भी आरोप लगाया कि उनको सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपये लिए थे। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जुलाई 2025 में ...