वाराणसी, जनवरी 24 -- यूपी के वाराणसी में पुलिस आयुक्त की ओर से जारी हेल्पलाइन 9670705555 पर आई शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने शनिवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। सेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी से संचालिका की बहन, तीन युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। संचालिका पायल और उसके पति सिद्धार्थ राजपुरिया की तलाश की जा रही है। पायल का असली नाम शाहीन है, उसने प्रेम विवाह के बाद नाम बदल लिया। पति और बहन के साथ मिलकर वाराणसी में सेक्स रैकेट चलाने लगी। जिस फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहा था वह किराए पर लिया गया था। फ्लैट का मालिक विदेश में रहता है। पुलिस ने मौके से मुख्य संचालिका पायल राजपुरिया की बहन नेहा श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोलकाता के धर्मतला निवासी सिद्धार्थ राजपुरिया के साथ वहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.