रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी ग्वाला टोली के रहने वाले इरफान गद्दी को दुबई भेजने का झांसा देकर उनसे 1.70 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। आरोप हजारीबाग निवासी अम्मार बिन अबरार पर लगा है। इस संबंध में इरफान गद्दी ने अम्मार बिन अबरार के विरूद्ध हिंदपीढ़ी थाना में कोर्ट कंप्लेन केस दर्ज कराया है। इरफान गद्दी ने बताया कि जनवरी 2024 में अम्मार बिन अबरार से संपर्क हुआ। दुबई भेजने की बात कही। इस एवज में 1.70 हजार रुपए डिमांड की। मई 2024 को अबरार ने उनसे सारा पैसा ले लिया। इसके बाद टालमटोल करने लगा। बाद में उसने जार्डन भेजने की बात कही। इंकार करने पर आरोपी ने उसे 30 दिन का टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। दुबई में मजदूरों की तरह काम कराया जाता था। जबकि उसने एसी टेक्नीशियन के पद पर भेजने की बात की थी। किसी सूरत वह 2024 में ही दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.