मऊ, अप्रैल 7 -- घोसी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के परानपुर निवासी युवक से विदेश भेजने के नाम पर दो लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के परानपुर निवासी हरेंद्र कुमार से आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत सिरहीं निवासी अशोक चौहान ने विगत वर्ष पोलैंड भेजने का आश्वासन देकर दो बार में 50-50 हजार रुपये और दो बार में 70-70 हजार रुपये खाते में मंगा लिया। बार-बार कहने के बावजूद न तो उसने युवक को विदेश भेजा और न ही उसका पैसा वापस कर रहा है। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा. कृष्ण प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर एफआईआर की प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.