कौशाम्बी, जनवरी 11 -- सैनी थाना क्षेत्र के कमंगलपुर निवासी मौसेरे भाइयों से विदेश भेजने के नाम पर शातिर ने 2.25 लाख रुपये ठग लिए। बाद में विदेश भी नहीं भेजा। रकम मांगने पर जानलेवा धमकी अलग दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कमंगलपुर निवासी सुदामा देवी पत्नी ज्ञान सिंह ने बताया कि उसका बेटा अर्जुन व बहन का पुत्र अजय पढ़ाई के बाद काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी बीच कड़ा धाम के दारानगर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र शारदा प्रसाद से मुलाकात हुई। आरोप है कि जितेंद्र ने दोनों युवकों को सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया। इसके बाद दो मार्च 2022 से लेकर 23 मार्च 2022 तक के बीच विभिन्न किस्तों में दो लाख 25 हजार रुपये ले लिए। पहले तो आरोपी आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद विदेश भेजने की बात कहने या फिर रकम मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.