महाराजगंज, अप्रैल 6 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली नगर पंचायत वार्ड आंबेडकर नगर की पुष्पा देवी ने अपने पति को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की है। तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति को आरोपित करते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया कि उसके पति चार पहिया वाहन की ड्राइवरी करते थे। दो माह पहले नौतनवा के एक व्यक्ति ने कहा कि उसका भाई सउदी में सिटी माल में रहता है। काफी शॉप मे काम लगवा दूंगा। यह बात सुनकर और घर की लाचारी देखकर उसका पति तैयार हो गया और आरोपित ने उसे सऊदी भेज दिया। लेकिन धोखे का शिकार उसका पति तीन महीने से सऊदी की लेबर कंपनी में कैद है। कहा कि उसे सिटी माल का वीजा कह कर लेबर कंपनी में भेज दिया गया। उसने इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.