काशीपुर, मार्च 22 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर गांव बाजपुर निवासी एक व्यक्ति ने उसके पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित को मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। शफीक अहमद पुत्र शवीक अहमद ने बताया कि उसने अपने पुत्र इमरान को सऊदी अरब भेजने के लिए ठाकुरद्वारा निवासी एक व्यक्ति को कुछ माह पूर्व दो लाख रुपये दिए थे। पीड़ित ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसके पुत्र को सऊदी अरब नहीं भेजा गया और ना ही उसके पैसे वापस किए जा रहे हैं। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.