गोरखपुर, जनवरी 11 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के भैसवली गांव निवासी एक युवक पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर छह बेरोजगार युवकों से करीब 16.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि भैसवली गांव निवासी सुशील दुबे ने हांगकांग व फ्रांस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग युवकों से बड़ी रकम अपने बैंक खाते में जमा करवा ली। इसके बाद न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही ली गई रकम वापस की जा रही है। 10 जनवरी को कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार बेइली, बड़हलगंज निवासी अमित कुमार जायसवाल से चार लाख रुपये लिए गए। इसी तरह दोहरीघाट निवासी सूरज गुप्ता से दो लाख, अहिरौटी दोहरीघाट निवासी लालू से एक लाख, बड़हलगंज कुटिया मोहल्ला निवासी यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.