महाराजगंज, मार्च 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा निवासी रामपाल रोजी-रोटी के लिए विदेश जाना चाहता था और इसी बीच उसकी मुलाकात परतावल चौराहे पर स्थित एक टूर एंड ट्रैवेल्स संचालक से हुई। एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर उससे एक लाख रुपए ले लिया और परतावल स्थित एक पैथालॉजी लैब पर मेडिकल कराकर दुबई भेज दिया। जैसे ही युवक दुबई पहुंचा और वहां की मेडिकल जांच करवाई, तो एक गंभीर बीमारी का पता चला। उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। बीमारी की जानकारी होने के बाद युवक वापस अपने घर आ गया और संबंधित एजेंट से अपने रुपयों की मांग करने लगा। एजेंट के आनाकानी करने के बाद उसने श्यामदेउरवां पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित युवक का कहना है कि एजेंट ने कहा था कि किसी भी प्रकार की असुविधा हुई तो जिम्मेदारी उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.