महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के नंदाभार निवासी रामचंद्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका लड़का ढाई वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में कुवैत गया था। घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी निवासी एक युवक के साथ रहकर काम करता था। बताया 25 जनवरी 2024 से लड़के से संपर्क नहीं हो पा रहा है तथा मोबाइल भी बंद रहता है। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग बेहाल हैं। आशंका जताई कि उसके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.