कुशीनगर, मार्च 4 -- कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की संयुक्त पहल से युवाओं को विदेशों में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार अभियान के अन्तर्गत तीन देशों में नर्सिंग और होमकेयर के योग्यताधारी अभ्यर्थियों को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा। विदेशों में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोज विभाग के वेब पोर्टल रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इजरायल, जर्मनी और जापान में होम केयर गिवर, पेशेंट केयर एवं नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन व रिक्ति से संबंधित अन्य जानकारी के लिये जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.