पटना, फरवरी 18 -- सीमा शुल्क आयुक्तालय पटना के अंतर्गत सीमा शुल्क (निवारण) मुख्यालय पटना और सीमा शुल्क अंचल रांची के अधिकारियों ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी सुपारी और चीन निर्मित मोबाइल का सामान जब्त किया है। सुपारी की कीमत 4 लाख 95 हजार है। चीन निर्मित मोबाइल के सामान की कीमत 43 लाख 12 हजार बतायी गई है। ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एसएलआर संख्या 094854 से बिना वैध कागजात के तस्करी कर 990 किलोग्राम (20 बोरा) विदेशी सुपारी दीमापुर से कानपुर ले जाया जा रहा था, जिसे सीमा शुल्क मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने को पाटलिपुत्रा स्टेशन पर जब्त किया। दूसरी कार्रवाई सीमा शुल्क अंचल रांची के अधिकारियों ने हटिया स्टेशन के पास की। टीम ने सड़क किनारे से तस्करी कर लाए जा रहे 22 कार्टन चीन में निर्मित मोबाइल से जुड़े स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.