जमुई, मई 13 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा पुलिस द्वारा विदेशी शराब तथ विदेशी शराब के परिवहन व बिक्री में प्रयुक्त बाइक के साथ शराब के एक धंधेबाज को धरे जाने की खबर है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एएसआई राजेश कु.सिंह एक अभियुक्त को कोर्ट में उपस्थापित कर लौट रहे थे तो दादपुर में उक्त धंधेबाज की बावत जानकारी मिली। इस क्रम में नागी नदी पुल के पास छापेमारी करने पर वह भागने लगा था। खदेड़कर पकड़े जाने पर धराए शख्स ने अपना नाम अंशुमन कुमार साकिन ढीबा बताया। उसके पास मौजूद पल्सर बाइक से विदेशी शराब 375 एम.एल वाली आठ बोतल बरामद हुई बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने बताया कि वह देवघर से शराब लाकर बेचता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.