कटिहार, फरवरी 8 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र सोनौली-कटिहार एसएच 98 के हमसेली मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन शराब तस्कर को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर के द्वारा बाइक से बड़ी खेप आने वाला है। सूचना मिलते ही गश्त कर रहे पु अ नि रितेश कुमार दल बल के साथ हमसेली मोड़ पहुंचे। सभी वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। मौके पर दो बाइक डंडखोरा होते हुए हमसेली की ओर आ रहे थे। पुलिस को देखकर वाहन चालक घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे है। पुलिस बल की तत्परता दिखाते हुए बाइक चालक को रोककर कब्जे में ले लिया। तीन लोगों को तलाशी लेने के क्रम में टेप से शरीर में शराब बांधकर तस्करी कर रहे थे। वही शराब तस्कर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरवन कुमार के प...