बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- मंझौल, एक संवाददाता। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में बुधवार की सुबह अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल के पास स्टेट हाईवे पर से एक टेंपो पर 52.125 लीटर विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब के साथ चार महिला समेत टेपों ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि बेगूसराय जिला में अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मंझौल थाना के पुलिस टीम के द्वारा छौड़ाही के राधे महतो पे०-रामाशीष महतो, मंझौल के बिचखन्ना टोला पंचायत 3 व वार्ड13 निवासी रिंकू देवी पति-सुधीर सहनी, गीता देवी पति-स्व० रामाशीष सहनी, रेखा देवी पे. बलराम सहनी, गौरी देवी, पति-मिंटू सहनी को टेम्पु तीन पहिया वाहन से 52.125 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्...