अमरोहा, सितम्बर 8 -- गजरौला, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजन में रविवार को स्वदेशी जन जागरण हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया गया। व्यापारियों ने स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री का संकल्प लिया। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित व्यापारी नेता नवीन कुमार गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान करना जरूरी है। विदेश वस्तुओं की खरीदारी का प्रचलन देश में बढ़ता जा रहा है। ऐसा करके विदेशों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। विदेशी ताकते देश को कमजोर बनाने में लगी हुई हैं। आनलाइन व्यापार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। व्यापारियों ने आनलाइन खरीदारी का बहिष्कार कर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.