मथुरा, फरवरी 21 -- प्रवासी पक्षियों का रंगीन संसार देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। जोधपुर झाल वेटलैंड पर इन दिनों जहां प्रवासी पक्षियों ने डेरा डाल रखा है, वहीं इन पक्षियों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए विदेशी फोटोग्राफर भी यहां आए हुए हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वन विभाग के सहयोग से विकसित जोधपुर झाल वेटलैंड पर इंग्लैंड के वन्यजीव फोटोग्राफर ऐश्ले बून ने जब दिल्ली में जोधपुर झाल के बारे में सुना तो वे स्वयं को यहां आने से रोक नहीं पाए। नेचर गाइड गजेन्द्र सिंह एवं टूर ऑपरेटर वी गोस्वामी के साथ वे जोधपुर झाल वेटलैंड पहुंचे और पक्षी दर्शन का आनंद लिया। ऐश्ले बून ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, वह वन्यजीव फोटोग्राफर हैं। जितना सुना था, यह वेटलैंड उससे कहीं अधिक सुंदर और समृद्ध है। मात्र दो घं...