नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, संवाददाता। विदेशी मुद्रा में निवेश का झांसा देकर सोमवार को एक आरोपी ने सोनीपत निवासी प्रॉपर्टी डीलर को नोएडा बुला लिया। आरोपी उसे मोबाइल पर फर्जी मैसेज दिखाकर 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए 6.60 लाख रुपये बरामद कर लिए। एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि हरियाणा के जिला सोनीपत के हुल्लाहेड़ी गांव निवासी सचिन रागी ने बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। वह पिछले कुछ समय से विदेशी मुद्रा में निवेश करने की सोच रहे थे। इसी कड़ी में ऑनलाइन माध्यम से उनकी फोन पर मुलाकात शिखर खुराना नामक युवक से हुई। बातचीत के दौरान उसने विदेशी मुद्रा फॉरेक्स में निवेश करने पर अधिक मुनाफे का ...