नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Novartis India: फार्मास्युटिकल्स कंपनी नोवार्टिस इंडिया के शेयर शुक्रवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए हैं। नोवार्टिस इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 996.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। नोवार्टिस इंडिया की स्विस पैरेंट नोवार्टिस एजी ने कहा है कि वह अपनी लिस्टेड भारतीय यूनिट में अपनी पूरी 70.68 पर्सेंट हिस्सेदारी नए इनवेस्टर्स को बेचेगी। यह डील करीब 1446 करोड़ रुपये में हो सकती है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। हिस्सेदारी खरीदने के लिए हुआ एग्रीमेंटएक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वेबराइज इनवेस्टमेंट्स, क्रिसकैपिटल और 2 इंफीनिटी पार्टनर्स ने नोवार्टिस इंडिया (Novartis India) की पैरेंट इकाई से हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट पर दस्तखत किए हैं। 860.64 रुपये प्रति शेयर के द...