नई दिल्ली, मार्च 12 -- मारुति सुजुकी इंडिया की ऑफरोडिंग जिम्नी SUV ने जापानी बाजार में धूम मचा दी है। इस मेड-इन-इंडिया SUV पर जापान में 3.5 साल तक की वेटिंग पहुंच चुकी है। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए इसकी सेल्स के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। दरअसल, देसी बाजार में इसकी सेल्स बुरी तरह डाउन है। मारुति के 17 मॉडल में ये पिछले महीने यानी फरवरी में दूसरी सबसे कम बिकने वाली कार रही। जिम्नी की 385 यूनिट बिकीं। वहीं, इनविक्टो की 380 यूनिट बिकीं। जिम्नी मारुति की ऐसी कार भी है जिस पर कंपनी तगड़ा डिस्काउंट भी देती है। इस महीने कंपनी इस पर 1 लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है। मारुति जिम्नी की सेल्स की बात करें तो सितंबर 2024 में इसकी 599 यूनिट, अक्टूब 2024 में इसकी 1,211 यूनिट, नवंबर 2024 में इसकी 988 यूनिट, दिसंबर 2024 में इसकी 1,100 यूनिट, जनवरी 2025 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.