नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Penny Stock: धरन इंफ्रा-ईपीसी लिमिटेड के शेयर (Dharan Infra-EPC LtdDharan Infra-EPC Ltd) आने वाले सप्ताह में कारोबार के दौरान फोकस में रह सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसने सोलर बिजनेस में उतरने के मकसद से एक पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाई है। यह कदम ग्रीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के बढ़ते अवसरों को देखते हुए उठाया गया है। बता दें कि कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 3 पर्सेंट तक चढ़कर 0.43 रुपये पर आ गए थे।क्या है योजना कंपनी के बयान के मुताबिक, इस नई यूनिट का रजिस्टर्ड कार्यालय नासिक, महाराष्ट्र में होगा और इसकी आधिकारिक स्थापना 27 अगस्त, 2025 को हुई है। इस सहायक कंपनी का उद्देश्य रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार के सभी पहलुओं में शामिल होना है, जिसमें सोलर...