नई दिल्ली, जनवरी 22 -- Mercury EV-Tech Ltd Share: ईवी सेक्टर की कंपनी मर्करी ईवी-टेक लिमिटेड के शेयर में आज गुरुवार को कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर 8.05% चढ़कर इंट्राडे में Rs.32.50 तक पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव Rs.30.08 था। फिलहाल शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर Rs.29.95 से करीब 8.5% ऊपर आ चुका है। हालांकि, इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर Rs.89.85 रहा है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप Rs.600 करोड़ से ज्यादा है। लंबे समय के निवेशकों के लिए यह शेयर किसी चौंकाने वाले प्रदर्शन से कम नहीं रहा है। पिछले 5 साल में इसने करीब 4,480% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जबकि 3 साल में करीब 55% की बढ़त दर्ज की है।विदेशी निवेशकों के खरीदे 14.7 लाख से ज्यादा निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर 202...