नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने भारतीय शेयर मार्केट से दूर हो रहे विदेशी निवेशकों को रिझाने का एक प्लान बनाया है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि बाजार नियामक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा काफी कम करने की योजना बना रहा है। पांडेय के अनुसार, लक्ष्य है कि यह प्रक्रिया केवल 5 दिनों में पूरी हो, जबकि वर्तमान में इसके लिए 30 दिनों का प्रावधान है। हालांकि, लोगों की धारणा है कि इसमें कई महीने लग जाते हैं।भारतीय बाजार को आकर्षक बनाने की कोशिश विदेशी निवेशकों को और आकर्षित करने के लिए, सेबी उन्हें भारतीय बाजारों में प्रवेश करने के तरीके समझाने के लिए वेबिनार आयोजित कर रहा है ताकि उनकी ऑन बोर्डिंग प्रक्रिया आसान और तेज हो। पांडेय ने बताया कि सेबी अधिकारियों द्वारा आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.