संतकबीरनगर, अगस्त 19 -- नाथनगर, एजाज अहमद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चक महुआ उर्फ मोलनापुर निवासी कुश्ती में राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास पाण्डेय का विदेश की सरजमी पर भारत के नाम का डंका बजाने का ख्वाब उसकी मौत से अधूरा रह गया। चार दिन पहले करंट से हुई उसकी मौत से उसके साथ ही परिवार के भी अरमान टूट गए। अखाड़े पर उतरने के बाद उसे तरह तरह के दांव पेंच से अच्छे अच्छे पहलवानों के छक्के छुड़ा देने में महारत हासिल थी। परिजनों के अनुसार वर्ष 2023 में उन्हें मुजफरनगर में आयोजित 67 वीं प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में 70 किलो भार ग्राम में कांस्य पदक मिला था। विकास पाण्डेय की शुक्रवार को मवेशी के लिए स्टैंड वाला फैन लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। बचपन से ही पढ़ाई में क्लास टॉप करने वाला विकास पाण्डेय धीरे धीरे मिट्टी से जुड़े खेल कुश्ती की तरफ रुख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.