बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- खुर्जा के मिट्टी कला पॉटरी में निर्मित कुकवेयर विदेशियों को लुभा रहे हैं। इन उत्पादों में बनने वाला भोजन उन्हें काफी पसंद आ रहा है। जिसके चलते मिट्टी से निर्मित कुकवेयर की मांग बढ़ी हुई है खुर्जा में करीब 300 से अधिक पॉटरी इकाइयां है। जहां पर विभिन्न प्रकार के पॉटरी उत्पाद तैयार होते हैं। इन पॉटरियों में एक पॉटरी ऐसी भी है, जहां पर देशी लाल मिट्टी से निर्मित कुकवेयर तैयार होते हैं। इन कुकवेयर की खासियत है कि यह मिट्टी से तैयार होने के बाद भी कई बार प्रयोग किए जा सकते हैं। साथ ही इनमे तैयार भोजन काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें तैयार भोजन गुणवत्ता युक्त भी होता है। इस कारणों से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके, ओमान, दुबई, कुवैत और साऊदी जैसे देशों से मिट्टी के कुकवेरों की मांग बनी हुई है। यह हैं कुकवेयर उत्पाद कढ़...