नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी के भीड़भाड़ वाले इलाके में शनिवार रात प्रतिद्वंद्वी बंदूकधारियों द्वारा एक-दूसरे पर गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई व 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मोंटगोमरी के पुलिस प्रमुख जेम्स ग्रैबॉयज ने कहा कि घायलों में से तीन को जानलेवा चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को रात लगभग 11:30 बजे बुलाया गया। ग्रैबॉयज ने इसे सामूहिक गोलीबारी बताया। ग्रैबॉयज ने कहा कि इसमें दो पक्ष शामिल थे जो भीड़ के बीच एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोलीबारी करने वालों ने अपने आसपास के लोगों की परवाह नहीं की। जांचकर्ता सबूतों की जांच कर रहे हैं और संभावित संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...