बिजनौर, अप्रैल 10 -- विदुर कुटी के पास अचानक आग लगने से सैकड़ों पेड़ जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पौधारोपण तो कर दिया जाता है लेकिन पौधों की सुरक्षा रामभरोसे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विदुर कुटी के समीप गंग नहर के किनारे स्थापित विदुर वन के समीप सड़क के किनारे आग लगने से सड़क किनारे खड़े सैकड़ो पेड़ जल गए। बतादें कि एक और जहां प्रदेश सरकार पेड़ों को हरा-हरा रखने के लिए विशेष अभियान चला कर पेड़ लगवा रही हं तो वहीं वन विभाग खुद के लगाए पेड़ों की भी रक्षा नहीं कर पा रहा है। विदुर कुटी के पास दो दिन पहले आग लगने से सैकड़ों पेड़ जल गए। यह पेड़ 22 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदुर कुटी दौरे के दौरान लगाए गए थे। इस दौरान विदुर वन भी लगाया गया था। आग लगने से सैकड़ों पेड़ ट्री गार्ड सहित जल गए। गनीमत यह रही कि विदुर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.