नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन से यशवंतपुर जंक्शन के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को विदिशा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 12629 यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन आते समय विदिशा स्टेशन पर रात 12:45 बजे पहुंचेगी (1 जनवरी से 31 जून तक) और 12:47 बजे चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन से यशवंतपुर जंक्शन जाते समय विदिशा स्टेशन पर शाम 5:28 बजे पहुंचेगी (31 दिसंबर से 30 जून तक) और वहां से 5:30 बजे चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...