विदिशा, फरवरी 13 -- विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरखेड़ी के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायसेन जिले के गैरतगंज से जाफरखेड़ी आ रही बारात की टवेरा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। टवेरा वाहन में 10 लोग सवार थे और बारात जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां पहुंचने वाली थी। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था और इलाके में अंधेरा होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरी। तालाब में पानी नहीं था, लेकिन गाड़ी के पलटने से गंभीर चोटें आईं। हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.