विदिशा, नवम्बर 10 -- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की कचरे के ढेर से खाना निकाल कर खाती नजर आ रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ऐसे में जब सरकारें करोड़ों की कल्याणकारी योजनाएं चलाने का दावा करती हैं विदिशा की यह तस्वीर सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। कांग्रेस ने इसको लेकर राज्य सरकार के साथ ही भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा, राज्य सरकार और विदिशा से सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल दागे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो को लेकर कहा कि यह केवल एक तस्वीर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार की व्यवस्था और शासन की विफलता का प्रतीक है। जीतू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.