सीवान, अक्टूबर 6 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के लीला साह के पोखरा स्थित एक विवाह भवन में रविवार को बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर के तबादले के बाद आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर एक सुलझे हुए पदाधिकारी हैं। दरौंदा प्रखंड के सर्वांगीण विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह ने कहा कि दरौंदा इन्हें हमेशा याद रखेगा। इनकी कार्य करने की शैली अत्यंत ही प्रशंसनीय है। प्रखंड के किसी भी व्यक्ति को इनसे कोई शिकायत नहीं है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। बीडीओ को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व बुके देकर सम्मानित किया गया। समारोह को विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, नवपदस्थापित बीडीओ सिंम्पी कुमारी, प्रखंड प्रमुख प...