गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जेसी बोस 2 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में शनिवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की छात्राओं के सम्मान में विदाई सह आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं को आशीर्वाद देना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा उनके विद्यालय जीवन की स्मृतियों को ससम्मान विदाई देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीईओ वसीम अहमद, विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा कर रहे थे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इसके बाद समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विदाई सह आशीर्वचन समारोह में छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.