बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अनुशासन का पाठ के साथ गीत-संगीत, नृत्य के साथ अन्य विधाओं में कौशल हासिल करने का अवसर मिले तो जीवन में सफलता हासिल करना आसान हो जाता है। ये बातें अस्थावां प्रखंड के शेरपुर स्थित सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य कुंदन पाठक ने कहीं। उन्होंने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के निदेशक मनोज प्रसाद व चेयरमैन अखिलेश प्रसाद ने कहा कि बच्चों की गायी सरस्वती वंदना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने छात्रों को जीवन में सफलता हासिल करने का टिप्स दिया। जूनियर वर्ग के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत, नृत्य व भावुकता भाषण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। नौनिहालों की अनोखी प्रस्त...