मुरादाबाद, फरवरी 11 -- रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुर पदार्थ में बुधवार को कक्षा 11 की छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक विदाई दी गई , इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने विद्यालय के टॉप 10 छात्र-छात्राओं अंश कुमार मानसी गोसिया शिखा और दिव्यांशी आदि को शील्ड और उपहार साइकिल, सिलाई मशीन आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि तहसील के एक ग्रामीण अंचल का विद्यालय प्रतिभाओं को निखारने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर हर संभव प्रयास कर रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेवा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना बधाई के पात्र हैं। प्रधानाचार्य जगदीश सक्सेना ने इस दौरान घोषणा की कि जो भी वि...