बलरामपुर, फरवरी 13 -- उतरौला, संवाददाता। नगर स्थित टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों द्वारा भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर सैफ अली एवं प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षक-शिक्षिकाओं का बैच अलंकरण कर सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, कविता व हास्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। तालियों की गूंज के बीच जहां विदाई की कसक दिखी, वहीं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आशा भी झलकती रही। डायरेक्टर सैफ अली ने कहा कि विद्यालय संस्कारों की पाठशाला है। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने अनुशास...