बागेश्वर, फरवरी 7 -- बागेश्वर। कठायतबाड़ा स्थित कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर हवन-यज्ञ एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो गया। इसके बाद कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी लोकनृत्य, लोकगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह विर्दी ने छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और तनावमुक्त रहकर परीक्षाओं की तैयारी करने का संदेश दिया। उप-प्रधानाचार्य महेश चंद्र ने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। विद्यालय प्रबंधक नंदावल्लभ भट्ट ने पूर्णाहूति देकर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की काम...