कौशाम्बी, फरवरी 11 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक के जहानपुर गांव स्थित महात्मा ज्योतिबा राव फुले इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन मंगलवार की शाम किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और भावनाओं से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। समारोह में छात्र एवं छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य और प्रेरक भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों का मन मोह लिया।वाइस प्रिंसिपल नीता कुशवाहा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में इंटर के 60 छात्र एवं छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया। इस मौके पर र...