मेरठ, अक्टूबर 5 -- मेरठ। मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग में शनिवार को विद्यार्थियों ने फेयरवेल (विदाई पार्टी) का आयोजन किया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने किया। छात्रों ने गीत एवं नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों को स्मृति चिन्ह और टाइटल नोट्स दिये। डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विभु साहनी ने शुभकामनाएं दी। फार्मेसी विभाग के आचार्य डॉ. एसके पालीवाल ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। लैब टेक्निशियन सुनील श्रीवास्तव, माणिकान्त शर्मा, रेनु सिंह, अरुण कुमार, सुखबीर सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीयूष मिस्टर फेयरवेल व तृप्ति को मिस फेयरवेल चुना गया। डॉ. योगेश माणिक, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. अमरेन्द्र कुमार चौधरी,डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.